भारत के राज्य और उनकी प्रमुख राजधानियाँ 28 राज्य 8 केंद्र शासित प्रदेश – India States and India Capitals

Indian state and capital in Hindi – भारत दुनिया के सबसे बड़े एशिया महाद्वीप में स्थित है। आज भारत की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है चीन के बाद जनसंख्या की स्थिति में भारत दूसरे नंबर पर है हालांकि 2021 की जनगणना के अनुसार भारत की  जनसंख्या बढ़ने वाली है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की आबादी 121 करोड़ है। भारत 1947 में आजाद हुआ था, तब भारत की रियासतों को मिलाकर उन्हें राज्य में बाँट दिया।

आज के इस लेख में हम आपको भारत के राज्य और भारत की राजधानियां बताने वाले हैं और साथ में भारत के केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या भी देने वाले हैं ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें हम आपको इससे संबंधित India States and India Capitals PDF आपको देने वाले हैं।

INDIA Map

वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश है। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने बिल पास करके जम्मू और कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया।

जम्मू और कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेश में बाँट दिया है वो कौन से दो केंद्र शासित प्रदेश है और उन्हें कब बनाया गया उनकी जानकारी नीचे केंद्र शासित प्रदेश की सूची में दी गई है।

आगे भारत के सभी राज्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है जैसे उस राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल, प्रसिद्ध खाना और प्रमुख लोक नृत्य आदि।

Indian State and Capital in Hindi – भारत के राज्य और उनकी राजधानी

यहां पर हमने आपको भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियां के साथ उनके निर्माण वर्ष की दिनांक भी आपको दी है कि उसकी राजधानियां कब-कब बनाई गई और साथ में आप केंद्र शासित प्रदेश के बारे में भी जान सकते हैं।

  1. असम = दिसपुर (1975)
  2. अरुणाचल प्रदेश = ईटानगर (1986)
  3. मणिपुर = इम्फाल (1947)
  4. मेघालय = शिलांग (1970)
  5. मिज़ोरम = आइजोल (1972)
  6. नागालैंड = कोहिमा (1963)
  7. त्रिपुरा = अगरतला (1956)
  8. आंध्र प्रदेश = हैदराबाद (1956)
  9. बिहार = पटना (1912)
  10. गोवा = पणजी (1961)
  11. गुजरात = गांधीनगर (1960)
  12. हरियाणा = चंडीगढ़ (1966)
  13. हिमाचल प्रदेश = शिमला (ग्रीष्मकालीन) औरधर्मशाला (शीतकालीन) (1971)
  14. कर्नाटक = बेंगलुरू (1940)
  15. केरल = तिरुवनंतपुरम (1956)
  16. महाराष्ट्र = मुम्बई (ग्रीष्मकालीन) और नागपुर (शीतकालीन) (1818)
  17. मध्यप्रदेश = भोपाल (1956)
  18. ओडिशा = भुवनेश्वर (1948)
  19. पंजाब = चंडीगढ़ (1966)
  20. राजस्थान = जयपुर (1950)
  21. सिक्किम = गंगटोक (1890)
  22. तमिलनाडू = चेन्नई (1956)
  23. उत्तर प्रदेश = लखनऊ (1938)
  24. पश्चिम बंगाल = कोलकाता (1947)
  25. छत्तीसगढ़ = रायपुर (2000)
  26. झारखंड = रांची (2000)
  27. उत्तराखंड = देहरादून (2000)
  28. तेलंगाना = हैदराबाद (2014)

केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

  • दिल्ली  = नई दिल्ली (1931)
  • अंडमान एवं निकोबार = पोर्ट ब्लेयर (1955)
  • दादरा और नगर हवेली = सिल्वासा (1945)
  • दमन और दीव = दमन (1987)
  • लक्षद्वीप = कावारत्ती (1956)
  • चंडीगढ़ = चंडीगढ़ (1966)
  • पुडुचेरी = पुडुचेरी (1954)
  • जम्मू और कश्मीर (2019)
  • लद्दाख (2019)

नोट – दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव को 1 जनवरी 2020 से एक ही केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है इसलिए अब भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश है

भारत के सभी राज्यों का विवरण

Indian State and Capital in Hindi के इस आर्टिकल में राज्यों के बारे में पूरी जानकारी –

तेलंगाना  – हैदराबाद के बारे में

  • तेलंगाना भारत का 29 वा राज्य है इसे 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग करके बनाया गया था।
  • कुछ वर्षों तक हैदराबाद ही तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश की राजधानी रहेगी।
  • तेलंगाना की “बिरयानी” बहुत प्रसिद्ध है।

असम – दिसपुर के बारे में

  • दिसपुर गुवाहाटी में ही एक स्थान है इस कारण कई बार गुवाहाटी को ही असम की राजधानी बोल दिया जाता है।
  • असम मुख्यतः चाय के बागानों तथा सिल्क के लिए प्रसिद्ध है।
  • असम के प्रमुख लोक नृत्य बिहू, बिछुआ, नटपूजा, नागा डांस तथा खेल भोपाल है।
  • असम का प्रसिद्ध फ़ूड “पपाया खार” है।

बिहार – पटना के बारे में

  • पटना बिहार की सबसे बड़ी सिटी है।
  • पटना से सोन, गंडक, पुनपुन तथा और भी बहुत सारी नदियां लगती है।
  • पटना को 1912 में राजधानी घोषित किया गया था।
  • बिहार के प्रसिद्ध लोक नृत्य जदूर, जाया, झीका, सोहराई तथा डागा है।
  • बिहार का प्रसिद्ध फ़ूड “लिट्टी चोखा” है।
  • बिहार का बोध गया नामक स्थान पर्यटन की दृष्टि से बहुत प्रसिद्ध है यहां महात्मा बुध का निर्वाण हुआ था।

आंध्र प्रदेश – हैदराबाद के बारे में

  • वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। दूसरे राज्य को तेलंगाना नाम दिया गया।
  • अगले 10 वर्षों तक इन दोनों राज्यों की राजधानी हैदराबाद ही रहेगी तब तक अमरावती शहर को राजधानी के रूप में बसा लिया जाएगा।
  • उसके बाद आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती तथा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद होगी।
  • आंध्र प्रदेश में भारत का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप है।
  • आंध्र प्रदेश का Pootharekulu प्रसिद्ध फ़ूड है।

छत्तीसगढ़ – रायपुर के बारे में

  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है लेकिन इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में बदलकर अटल नगर करने पर विचार चल रहा है।
  • छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोक नृत्य गोडी, झूमर, करमा तथा पाली है।
  • छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध फ़ूड “बेसन का चिला” है।
  • छत्तीसगढ़ दांतेवाड़ा मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल है।

गोवा – पणजी के बारे में

  • वर्ष 1987 में गोवा को भारत का राज्य तथा पणजी को गोवा की राजधानी घोषित किया गया था।
  • गोवा समुद्र तट के किनारे बसा है वह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
  • गोवा का प्रसिद्ध फ़ूड “फिश करी” है।
  • गोवा के प्रमुख लोक नृत्य माण्डी, झागोर तथा खोल हैं।

गुजरात – गांधीनगर के बारे में

  • सन 1960 में मुंबई को विभाजित करके दो राज्य गुजरात तथा महाराष्ट्र में बांट दिया गया।
  • गांधीनगर का नाम महात्मा गांधी जी के नाम पर पड़ा था।
  • गुजरात के प्रमुख लोक नृत्य गरबा, डांडिया, भवई, रासलीला आदि है।
  • गुजरात का प्रसिद्ध फ़ूड “ढोकला” है।
  • गुजरात का कच्छ एरिया “The White desert of India’ के नाम से प्रसिद्ध है।

हरियाणा – चंडीगढ़ के बारे में

  • 1948 में चंडीगढ़ को हरियाणा की राजधानी घोषित किया गया था।
  • चंडीगढ़ का नाम “चंडी माता” के नाम पर पड़ा था।
  • हरियाणा का प्रसिद्ध फ़ूड “बाजरे की खिचड़ी” है।
  • हरियाणा में प्रमुख रूप से खेती-बाड़ी तथा पशुपालन किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश – शिमला/धर्मशाला के बारे में

  • जम्मू एंड कश्मीर के बाद हिमाचल प्रदेश ही ऐसा राज्य है जिसकी दो राजधानियां है।
  • गर्मियों में शिमला तथा सर्दियों में धर्मशाला इसकी राजधानी होती है।
  • हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध फ़ूड “धाम” है।
  • हिमाचल प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य धमान, छपेली, नटी, डांगी, चंबा, थाली आदि है।
  • मैक्लोडगंज यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

झारखंड – रांची के बारे में

  • झारखंड खनिज तथा कोयले उत्पादन के लिए विश्व में प्रसिद्ध है।
  • झारखंड का प्रसिद्ध फ़ूड रुगडा है।
  • झारखंड के प्रमुख लोक नृत्य छऊ, सरहुल, जट, जटिन, करमा तथा डागा है।
  • झारखंड का “बेतला नेशनल पार्क” पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध है।

कर्नाटक – बेंगलुरु के बारे में

  • कर्नाटक राज्य की राजधानी 1956 में हुई थी।
  • बेंगलुरु “सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया” के नाम से मशहूर है।
  • भारत में मौजूद सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के हैडक्वार्टर बेंगलुरु में स्थित है।
  • कर्नाटक का प्रसिद्ध फ़ूड “Bisi Bele Bath” है।
  • कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्य यक्षज्ञान, कुनीता, कर्गा है।

केरल – तिरुअनंतपुरम के बारे में

  • केरल के प्रसिद्ध लोक नृत्य कथकली, ओडम, मोहिनीअट्टम आदि है।
  • केरल का प्रसिद्ध फ़ूड “Appam” है।
  • केरल में Alleppey नामक स्थान पर्यटन की दृष्टि से मशहूर है।

मध्यप्रदेश – भोपाल के बारे में

  • भोपाल “City of Lakes” के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • यहां का प्रसिद्ध खाना “भुट्टे का कीस” है।
  • मध्य प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य रीना, दीवारी, नवरानी तथा मंदिरी है।
  • यहां का बांधवगढ़ नेशनल पार्क प्रसिद्ध है।

महाराष्ट्र – मुंबई के बारे में

  • मुंबई को भारत की फाइनेंशियल और कमर्शियल कैपिटल कहा जाता है।
  • यहां का “मसाला पाव” प्रसिद्ध खाना है।
  • महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोक नृत्य मोनी, बोहदी, लेजम तथा लावनी है।
  • भंडारदरा महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

उड़ीसा – भुवनेश्वर के बारे में

  • भुवनेश्वर को 1948 में उड़ीसा की राजधानी घोषित किया गया था।
  • भुवनेश्वर को भारत का मंदिरों का शहर कहा जाता है।
  • उड़ीसा का प्रमुख लोक नृत्य छऊ, पैका, सवारी संचार आदि है।
  • छेना पोड़ा उड़ीसा का प्रसिद्ध फ़ूड है।
  • पर्यटन की दृष्टि से उड़ीसा में कोणार्क का सूर्य मंदिर प्रसिद्ध है।

पंजाब – चंडीगढ़ के बारे में

  • सन 1966 में चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था।
  • पंजाब का प्रसिद्ध लोक नृत्य भांगड़ा, गिद्दा, डफ है।
  • पंजाब का प्रसिद्ध खाना “मक्के की रोटी” है।
  • अमृतसर का स्वर्ण मंदिर पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

राजस्थान – जयपुर के बारे में 

  • राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  • जयपुर पिंक सिटी के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • जयपुर शहर को राजा जयसिंह के द्वारा बसाया गया था।
  • राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्य घूमर, पनिहारी नेजा आदि है।
  • राजस्थान का प्रसिद्ध खाना “दाल बाटी चूरमा” है।
  • राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल गोल्डन सिटी जैसलमेर, जोधपुर तथा जयपुर के किले तथा उदयपुर का माउंट आबू।

तमिलनाडु – चेन्नई के बारे में

  • चेन्नई को मद्रास के नाम से भी जाना जाता है।
  • तमिलनाडु का प्रसिद्ध लोक नृत्य भरतनाट्यम और कोलट्टम है।
  • तमिलनाडु का प्रसिद्ध फ़ूड पोंगल है।

उत्तर प्रदेश – लखनऊ के बारे में

  • उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
  • लखनऊ को “नवाबों का शहर” भी कहा जाता है।
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य रासलीला, नौटंकी, थाली है।
  • उत्तर प्रदेश का “कबाब” प्रसिद्ध है।
  • उत्तर प्रदेश में प्रमुख पर्यटन स्थल काशी, वाराणसी आदि है।

उत्तराखंड – देहरादून के बारे में

  • देहरादून का जिक्र रामायण तथा महाभारत में भी मिलता है।
  • यहां के प्रसिद्ध लोक नृत्य गढ़वाली, कुमाडू, कजरी और रासलीला है।
  • यहां का प्रसिद्ध खाना “Kafuli” है।
  • उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थलों में ऋषिकेश, नैनीताल तथा मैसूर है।

21. पश्चिम बंगाल – कोलकाता के बारे में

  • सन 1911 तक कोलकाता ही भारत की राजधानी हुआ करती थी।
  • पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध लोक नृत्य जाया, कीर्तन, काठी महाल आदि है।
  • यहां का प्रसिद्ध खाना “Kosha mangsho” है।
  • दार्जिलिंग यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर के बारे में

  • अरुणाचल प्रदेश नार्थ ईस्ट में सबसे बड़ा राज्य है।
  • ईटानगर को 1974 में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी घोषित किया गया था।
  • इस राज्य का प्रमुख लोक नृत्य “मुखौटा” है।
  • अरुणाचल प्रदेश का प्रसिद्ध फ़ूड “Thukpa” है।

त्रिपुरा – अगरतला के बारे में

  • त्रिपुरा राज्य भारत के पूर्व दिशा में स्थित है।
  • त्रिपुरा का प्रसिद्ध फूड “Chakhw” है।

सिक्किम – गंगतोक के बारे में

  • गंगतोक का मतलब होता है पहाड़ों की चोटी।
  • सिक्किम का प्रसिद्ध खाना “मोमोज” है।

मणिपुर – इंफाल के बारे में

  • मणिपुर के प्रसिद्ध लोक नृत्य महारास, नटराज, वसंत रास आदि है।
  • मणिपुर का प्रसिद्ध फ़ूड “Kangshoi” है।
  • मणिपुर का Tamenglong नामक स्थान पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

मेघालय – शिलांग के बारे में

  • सन 1972 में शिलांग को मेघालय की राजधानी घोषित किया गया था।
  • मेघालय का प्रसिद्ध लोक नृत्य बागला, लाहो है।
  • यहां का प्रसिद्ध फ़ूड “Jadoh” है।

मिजोरम – आइजोल के बारे में

  • मिजोरम के प्रमुख लोक नृत्य चरोकोन हैं।
  • मिजोरम का प्रसिद्ध खाना “Misa mach poora” है।

नागालैंड – कोहिमा के बारे में

  • नागालैंड में प्रमुख रूप से नागा प्रजाति के लोग रहते हैं।
  • नागालैंड के प्रमुख लोक नृत्य रेंगमा, युद्ध, दोहई आदि है।
  • नागालैंड का प्रसिद्ध खाना “Pook with Bamboo shoot” है।

Complete List of 28 States and Capitals of India – भारत के 28 राज्यों और राजधानियों की पूरी सूची!

यहां पर हमने आपको भारत के 28 राज्य एवं उनकी राजधानियों की जानकारी संक्षिप्त विवरण में सारणी के जरिए दी है नीचे दी गई सारणी को आप अवश्य पढ़ ले।

No.States of IndiaCapital
1Andhra PradeshHyderabad
2Arunachal PradeshItanagar
3AssamDispur
4BiharPatna
5ChhattisgarhRaipur
6GoaPanaji
7GujaratGandhinagar
8HaryanaChandigarh
9Himachal PradeshShimla
10JharkhandRanchi
11KarnatakaBengaluru
12KeralaThiruvananthapuram
13Madhya PradeshBhopal
14MaharashtraMumbai
15ManipurImphal
16MeghalayaShillong
17MizoramAizawl
18NagalandKohima
19OdishaBhubaneswar
20PunjabChandigarh
21RajasthanJaipur
22SikkimGangtok
23Tamil NaduChennai
24TelanganaHyderabad
25TripuraAgartala
26Uttar PradeshLucknow
27UttarakhandDehradun
28West BengalKolkata

Indian Union Territories and Capitals – भारतीय केंद्र शासित प्रदेश और राजधानियाँ

यहां पर हमने आपको भारत की राजधानियों की जानकारी संक्षिप्त विवरण में सारणी के जरिए दी है नीचे दी गई सारणी को आप अवश्य पढ़ ले।

Union Territories NameCapital
Andaman and Nicobar IslandsPort Blair
ChandigarhChandigarh
Dadra & Nagar Haveli and Daman & DiuDaman
DelhiNew Delhi
Jammu and KashmirSrinagar (Summer)Jammu (Winter)
LakshadweepKavaratti
PuducherryPondicherry
LadakhLeh

भारत में कितने राज्य हैं?

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत के 28 राज्यों में कितने जिले हैं?

भारत के 28 राज्यों में कुल जिलों की संख्या 697 है और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल जिलों की संख्या 45 है। राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 742 जिले है।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है और आकार के हिसाब राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है।

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।

भारत का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या 199,812,341 है। उत्तर प्रदेश राज्य का घनत्व 829 प्रति वर्ग किमी है। यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में पहले स्थान पर है।

भारत में अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?

भारत में अधिक जनसंख्या वाला शहर मुंबई है।

Conclusion – निष्कर्ष

Indian State and Capital in Hindi आर्टिकल में हमने आपको जो जानकारी दी है उम्मीद है आपको अच्छी लगी होगी अगर आपका अभी भी कोई सवाल या सुझाव है तब हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम आपके सवालों का जवाब अवश्य देंगे। अगर ऐसी ही नॉलेजेबल जानकारी पाने के लिए आप फिर से हमारी इस Job Alert Club वेबसाइट पर आ सकते हो।

admin
admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *