BSTC क्या है और BSTC कैसे करें – BSTC Full Form – STC की सम्पूर्ण जानकारी?

What is BSTC? BSTC Full form. BSTC 2022 EXAM Date, All information About BSTC in Hindi.

BSTC क्या है? (What is BSTC)

दोस्तों बीएसटीसी राजस्थान में चलने वाला एक ऐसा कोर्स है जिसे 12वीं पास करने वाला हर स्टूडेंट कर सकता है। यह कोर्स 2 साल का होता है। इस कोर्स को करने के बाद में आप टीचर बनने की योग्यता पा लेते हैं। आसान भाषा में हम BSTC को राजस्थान में टीचर बनने का एक कोर्स कह सकते है।

BSTC FULL FORM

दोस्तों कई सारे स्टूडेंट्स के मन में यह कंफ्यूजन रहता है कि, बीएसटीसी की फुल फॉर्म क्या है बीएसटीसी की फुल फॉर्म – बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट कोर्स है (BSTC Full Form – Basic School Teaching Certificate Course)। BSTC को Pre D.El.Ed नाम से भी जाना जाता है।

BSTC Full Form – बीएसटीसी की फुल फॉर्म

  • B – Basic
  • S – School
  • T – Teaching
  • C – Certificate Course

BSTC Full Form in Hindi?

बीएसटीसी का हिंदी में मतलब अर्थात हिंदी में BSTC का अर्थ क्या होता है आपको बता दे हिंदी में BSTC को बुनियादी विद्यालय शिक्षण प्रमाण पत्र कहा जा सकता है। Bstc अर्थ – BSTC एक प्रकार का स्कूली शिक्षा से संबंधित सरकारी कोर्स है। जिसमे टीचर बनने की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को इसके अंतर्गत प्राइमरी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए कुछ महीने ट्रेनिंग देकर उन्हें तैयार किया जाता है।

BSTC कैसे करें? BSTC Kaise Kare?

बीएसटीसी करने के लिए आपको सबसे पहले बीएसटीसी का प्री एग्जाम देना होगा, जिसे Pre D.El.Ed के नाम से भी जाना जाता है। इस एग्जाम में कई सारे विद्यार्थी भाग लेते हैं जिसमें निर्धारित सीटों पर विधार्थियो का चयन किया जाता है। लगभग एवरेज 25,000 कुल सीटें होती है, जिसके लिए अगर हम एवरेज मानकर चलें , तो 9 से 10 लाख फॉर्म प्रतिवर्ष भरे जाते हैं। BSTC में मेरिट के आधार पर कॉलेज अलॉट होती है।

BSTC कैसे करें!

अधिकतर विद्यार्थी BSTC इसलिए करते हैं, क्योंकि बीएसटीसी में कंपटीशन बहुत ही कम होता है। BSTC करने वाला लगभग हर स्टूडेंट सरकारी टीचर बन ही जाता है। BSTC के लिए टीचर की वैकेंसी समय समय पर आती रहती है। अगर आप इस तरह की सरकारी वैकेंसी से अपडेट रहना चाहते हैं, तो हमारे इस वेबसाइट को हमेशा विजिट करते रहे। हम यहां पर आपको सरकारी जॉब से रिलेटेड जानकारी देते रहते हैं।

BSTC Pre EXAM

BSTC Pre Exam हर वर्ष मार्च, अप्रैल या मई में होता है, इस दौरान आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। यह एग्जाम 600 नंबर का होता है जिसमें मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। BSTC प्री एग्जाम के लिए मार्च से फॉर्म भरना चालू हो जाते हैं।

इस एग्जाम में कोई भी पासिंग नंबर नहीं होते हैं, यहां पर आपको मेरिट के अनुसार नंबर लेकर आने पड़ते हैं। अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है, तो ही आप BSTC के लिए क्वालीफाई हो पाते हैं। अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं है तब आप BSTC के लिए क्वालीफाई नहीं हो पाएंगे।

BSTC के लिए 12वीं क्लास में आपके 50% से अधिक अंक होने चाहिए अगर आप जनरल कैटेगरी से आते हैं। अगर आप sc-st से आते हैं, तब आपके 45% से अधिक अंक होने चाहिए।

BSTC में राजस्थान GK, मानसिक योग्यता, इंग्लिश और हिंदी व्याकरण से संबंधित क्वेश्चन आते हैं। BSTC का पेपर इन सारे विषयों का मिक्सिंग पेपर होता है, जिसमें आपको अच्छे अंक लाने होते हैं, तभी आप बीएसटीसी के लिए क्वालीफाई हो पाते है।

BSTC के बाद Teacher कैसे बने

दोस्तों प्री BSTC का कोर्स पूरा करने के बाद में आपको REET का एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम में आप अगर पास हो जाते हैं, तो आप क्लास 1 से लेकर क्लास 5 तक विद्यार्थियों को पढ़ाने योग्य बन जाते हैं और आप एक प्राइमरी टीचर बन जाते हैं।

BSTC के बाद Teacher कैसे बने
BSTC के बाद Teacher कैसे बने!

BSTC vs B.ed? बीएसटीसी और बीएड में अंतर?

बीएसटीसी और b.ed में काफी ज्यादा अंतर है आप लोगों को अगर पता नहीं है तो आज आपको दोनों में अंतर बताने वाले हैं और आपके लिए कौन सा विकल्प सही रहेगा।

जैसा कि हमने बताया बीएसटीसी राजस्थान में चलने वाला एक प्री शिक्षकों का कोर्स यह 2 साल के लिए करना पड़ता है और अगर आप तीसरे लेवल के अध्यापक बनना चाहते हैं आपके लिए तो यह आपके लिए सही है। राजस्थान में ज़्यादातर अभ्यार्थी 12th क्लास पास करने के बाद शिक्षक बनने के लिए इस कोर्स को चुनते है। इसके बाद अगर इसके विपरीत B.Ed बात करें तो यह शिक्षक बनने की योग्यताओ के साथ – साथ इसकी डिग्री को कही और भी उपयोग कर सकते हो हालाँकि bstc में ऐसा नहीं कर सकते हो BSTC की डिग्री को केवल reet की परीक्षा अर्थात bstc की डिग्री से केवल आप अध्यापक बन ही बन सकते हो।

बीएड का कोर्स करने के बाद आप सेकेण्ड लेवल के अध्यापक बन सकते हो और bstc करने पर आप केवल एक विकल्प के साथ थर्ड लेवल के ही शिक्षक बन पाएंगे। और अगर बीएड का कोर्स करते है तो आप अन्य कई जैसे भर्तियों में शामिल हो सकते हो। हमारे अनुसार आपको बीएड का कोर्स करना चाहिए ताकि आप कई Government Job और Private Job के लिए मान्य हो पाए।

Bed के बारे में पूरी जानकारी – अभी पढ़े?

BSTC 2022 Exam Date

Pre BSTC 2022 का एग्जाम कब होगा और इसका सिलेबस क्या होगा? इस तरह की जानकारी आप हमारे वेबसाइट पर ले सकते है। इसके लिए हमने एक पेज भी बनाया है , BSTC 2022 आप इस पेज पर BSTC 2022 से समबन्धित सारी जानकारी ले सकते है।

BSTC Full Form?

BSTC Full Form – Basic School Teaching Certificate Course.

BSTC Full Form in Hindi?

हिंदी में BSTC को बुनियादी विद्यालय शिक्षण प्रमाण पत्र कहा जा सकता है। Bstc अर्थ – BSTC एक प्रकार का स्कूली शिक्षा से संबंधित सरकारी कोर्स है। जिसमे टीचर बनने की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को इसके अंतर्गत प्राइमरी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए कुछ महीने ट्रेनिंग देकर उन्हें तैयार किया जाता है।

BSTC क्या है? What is BSTC?

BSTC राजस्थान में चलने वाला एक ऐसा कोर्स है जिसे 12वीं पास करने वाला हर स्टूडेंट कर सकता है। यह कोर्स 2 साल का होता है। इस कोर्स को करने के बाद में आप टीचर बनने की योग्यता पा लेते हैं।

Conclusion – निष्कर्ष

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में मैंने आपको काफी अच्छी तरीके से समझाने की कोशिश की है कि, बीएसटीसी क्या होती है और आप बीएसटीसी किस तरीके से कर सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। इस तरह के और भी आर्टिकल और जॉब से रिलेटेड न्यूज़ पाने के लिए इस वेबसाइट पर फिर से आये।

 

admin
admin

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *